Breaking News

दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार कार ने एक महिला समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में     |   IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, छात्रों को किया सम्मानित     |   खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |  

नीतीश को गद्दी से हटाने के लिए इस महिला नेता ने खाई है कसम

नीतीश कुमार 9वीं वार बिहार के सीएम बन गए हैं. रविवार को उन्होंने बीजेपी और जीतनराम मांझी की पार्टी हम के समर्थन से सीएम पद की शपथ ली. नीतीश कुमार के बीजेपी के साथ जाने पर प्लुरल्स पार्टी की प्रमुख पुष्पम प्रिया ने भी प्रतिक्रिया दी है. बिहार की राजनीति में सीधे सीएम पद की उम्मीदवार बनकर उतरी पुष्पम प्रिया ने सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार को बधाई दी साथ ही तंज भी किया. नीतीश कुमार को सीएम की गद्दी से हटाने तक मास्क नहीं उतराने का प्रण लेने वाली पुष्पम प्रिया ने लिखा- सीएम के रूप में निस्संदेह नीतीश कुमार की यह आख़िरी पारी है. बीस महीने बचे हैं. वे स्वस्थ रहें ताकि उनके वक्तव्य व व्यवहार से बिहार को और शर्मिंदगी न उठानी पड़े. हम उम्मीद करते हैं कि जाते-जाते वे राज्य-हित में कुछ अच्छा कर के जाएंगे