अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आइकू ने एक नया फोन ‘iQOO 13’ लॉन्च कर दिया है. यह स्मार्टफोन शानदार स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के साथ आता है. इसमें क्वालकॉम के अब तक के सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 8 एलीट की सपोर्ट है. इसके अलावा 6000mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग जैसी खूबियां भी मिलेंगी. भारत में इस फोन का मुकाबला अपकमिंग OnePlus 13 से होगा. आइए आइकू 13 की कीमत के बारे में जानते हैं