तमिलनाडु के कन्याकुमारी में भारी बारिश के बाद मंगलवार को थिरपराप्पु झरना सैलानियों के लिए बंद कर दिया गया है। पिछले कुछ दिनों में कन्याकुमारी के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की वजह से मुख्य बांध में पानी खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है।
भारी बारिश के बीच पेचिपराई बांध से 478 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। नदी के किनारे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है।