Breaking News

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच US का अलर्ट, लेबनान की यात्रा से बचें     |   सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे     |   सुप्रीम कोर्ट में पत्र याचिका दायर, सोनम वांगचुक को दोबारा जंतर-मंतर भेजने की मांग     |   जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सड़क दुर्घटना में 6 लोग घायल     |   जंतर-मंतर पर अभिजीत दिपके पर महिला ने फेंकी इंक     |  

जमीन पैमाइश को लेकर कहासुनी, एक पक्ष ने दूसरे पर चढ़ाया ट्रैक्टर

उत्तर प्रदेश के आगरा में जमीन की पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम के वापस लौटने के बाद दो पक्षों में तनातनी हो गई। इसके बाद एक पक्ष के आरोपी ने दूसरे पक्ष के युवक पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इससे ग्राम प्रधान समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

फतेहपुर सीकरी कोतवाली क्षेत्र के खानपुर निठारी गांव का है। मूल रूप से मथुरा जिले के दामोदरपुरा गांव निवासी भूरी सिंह पुत्र पूरना ने थाने में तहरीर दी। बताया कि वर्ष 2011 में उन्होंने खानपुर निठारी गांव में जमीन खरीदी थी। वहां पर वह खेती करते हैं। वर्ष 2023 में गांव निवासी महावीर सिंह ने भी हमारे बगल में कुछ जमीन खरीदी है। पैमाइश को लेकर विवाद चल रहा है।