Breaking News

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कारगिल दिवस पर शहीद वीर सैनिकों को किया याद     |   जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बीच खोले गए सलाल बांध के सभी गेट     |   प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला     |   पहले लोग मैनपुरी नाम से घबराते थे : CM योगी आदित्यनाथ     |   '2028 का चुनाव नहीं लड़ूंगा', सिद्धारमैया ने किया बड़ा ऐलान     |  

उपद्रवियों को ट्रक से RG कर अस्पताल लाया गया था- बीजेपी

पश्चिम बंगाल के आर जी कर अस्पताल में महिला के साथ हुई वीभत्सता मामले में इंसाफ माँग रहे डॉक्टरों पर हमले की खबर है। सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो सामने आई है जिसमें हिंसक भीड़ को अस्पताल में घुस तोड़-फोड़ करते देखा जा सकता है। साथ ही डॉक्टर बता रहे हैं कि कैसे उन्हें निशाना बनाया गया लेकिन न पुलिस कुछ कर पाई और न ही सरकार। इस मामले को भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने भी उठाया है। उन्होंने हमले का इल्जाम ममता बनर्जी की तृणमूल कॉन्ग्रेस पर लगाया है।

आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में देर रात हुए हंगामे पर बीजेपी ने ममता सरकार पर हमला बोला है. बीजेपी का कहना है कि अस्पताल में सबूतों को मिटाने की कोशिश हुई. कल रात अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तोड़फोड़ हुई थी. विरोध प्रदर्शन को दबाने के लिए तोड़फोड़ की गई. उपद्रवियों को ट्रक से बाहर से लाया गया था. बाहरी तत्वों ने अस्पताल में तबाही मचाई है. पुलिस ने उपद्रवियों को बिना रोक टोक के जाने दिया.