तेलंगाना के हैदराबाद में दो दिन से हो रही भारी बारिश की वजह से हुसैन सागर झील में पानी का स्तर बढ़ रहा है जिसके बाद प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने आसपास के इलाकों के निवासियों को सतर्क रहने को कहा है।
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में शहर में हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए है। साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ कभी-कभी तेज बारिश का भी अलर्ट जारी किया है।