Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

तेलंगाना: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने 'इंदिराम्मा' हाउसिंग मोबाइल ऐप लॉन्च की

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को सचिवालय में 'इंदिरम्मा हाउसेज मोबाइल ऐप' लॉन्च किया। ये बेघर परिवारों को घर देने के कांग्रेस के वादे को पूरा करने की दिशा में अहम कदम है।

रेवंत रेड्डी ने कहा, "हमारे मंत्री श्रीनिवास गारू ने प्रजा पालना प्लेटफॉर्म के माध्यम से आए आवेदनों का अध्यन किया। लाभार्थियों का चयन किया। हमने केंद्र सरकार को लिस्ट भेजी। जिसमें फंड की मांग की गई।"

उन्होंने आगे कहा, "हम इस योजना को लागू करने में बहुत सावधानी बरत रहे हैं, यही वजह है कि हमने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ 'इंदिराम्मा' हाउस मोबाइल ऐप लॉन्च किया। इससे अयोग्य उम्मीदवारों को इस योजना के तहत घर मिलने पर रोक लगेगी।"