Breaking News

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू     |   J-K BJP चीफ सत शर्मा ने CM उमर अब्दुल्ला को मानहानि का लीगल नोटिस भेजा     |   SC ने गुवाहाटी HC के 27 लोगों को विदेशी घोषित करने के फैसले को रद्द किया     |   दिल्ली की हवा फिर खराब, AQI 261 के पार पहुंचा     |   बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी में एक्शन, हिरासत में BKTC कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव     |  

तेलंगाना: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सिविल सेवा उम्मीदवारों को चेक बांटे

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने रविवार को सिविल सेवा उम्मीदवारों को चेक बांटे। उन्होंने ये चेक उन उम्मीदवारों के दिए हैं जिन्हें यूपीएससी मेन्स परीक्षा पास की है और इंटरव्यू के लिए उनका सलेक्शन हुआ है। ये योजना "राजीव गांधी सिविल अभय हस्तम" योजना के तहत शुरू की गई है। इस योजना के तहत हर उम्मीदवार को एक लाख रुपये की वित्तीय मदद दी जाएगी। तेलंगाना के उप0मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमराका, कृषि मंत्री थुम्माला नागेश्वर राव कार्यक्रम में मौजूद थे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा, "ये योजना सिविल इंटरव्यू के लिए चुने गए उम्मीदवारों को बढ़ावा देने के लिए है। ये राज्य सरकार की तरफ से एक गिफ्ट है, जिससे कि उन्हें दिल्ली में इंटरव्यू के लिए अपनी यात्रा के दौरान किसी भी तरह की पैसों की दिक्कत न हो। ये न सिर्फ वित्तीय मदद है, बल्कि उनकी कोशिशों के लिए हमारी ओर से एक सम्मान है। आज मैं इंटरव्यू के लिए उपस्थित होने वाले सभी 20 उम्मीदवारों के सेलेक्ट होने की कामना करता हूं।"

बेरोजगारी के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए सीएम ने कहा कि सिर्फ एक साल में सरकार ने युवाओं को 55,143 नौकरियां दी हैं। जबकि आजादी के बाद किसी भी राज्य में एक साल के अंदर इतनी भर्ती नहीं हुई हैं।