केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने बुधवार को 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत हैदराबाद में चंद्रयानगुट्टा से चारमीनार तक बाइक रैली निकाली।
चंद्रायानगुट्टा में सीआरपीएफ परिसर से शुरू हुई रैली फलकनुमा, शालिबंदा से होकर गुजरी और चारमीनार पर खत्म हुई।रैली में अलग-अलग अधिकारी और जवान शामिल हुए।
कई लोगों ने सीआरपीएफ जवानों के साथ सेल्फी ली और कार्यक्रम यादगार बनाया ।देश गुरुवार को अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा।