Breaking News

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर नामांकन दाखिल करने के लिए पटना कलेक्ट्रेट पहुंचे     |   पीएम मोदी 17 जुलाई को पंजाब जाएंगे, जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का करेंगे उद्घाटन     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, यूपी सरकार को भेजा नोटिस     |   SC ने गुवाहाटी HC के 27 लोगों को विदेशी घोषित करने के फैसले पर रोक लगाई     |   नोएडा DM दफ्तर को बम की धमकी वाला ईमेल, बॉम्ब स्क्वाड और डॉग स्क्वाड ने की जांच     |  

गुजरात के बनासकांठा में टैंकर और लग्जरी बस की टक्कर, 3 की मौत, 20 घायल

नए साल के पहले दिन गुजरात के बनासकांठा जिले के सुइगम से एक बुरी खबर सामने आई है। सुइगम में एक सड़क हादसा हुआ यह भयानक हादसा उस वक्त हुआ जब एक टैंकर ड्राइवर ने गलत साइड से आकर एक लग्जरी बस को टक्कर मार दी। इस हादसे में लग्जरी बस में सवार 20 लोग घायल हो गए और 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

ये बस गुजरात के जामनगर से राजस्थान की ओर जा रही थी। तभी टैंकर से जोरदार टक्कर में सोनेथ गांव के पास भारत माला हाईवे पर ये दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायलों को 108 के माध्यम से भाभर, थराद सहित सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। मृतकों को पोस्टमॉर्टम के लिए सुइगाम सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ट्रांसफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर सुइगाम, भाभर और वाव थराद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए ले जाने की पूरी कोशिश की। हादसा इतना भयानक था कि लग्जरी बस पूरी तरह से नष्ट हो गई।

इससे पहले गुजरात के भरूच जिले में स्थित एक रासायनिक संयंत्र में गैस रिसाव से चार श्रमिकों की मौत हो गई थी। संयंत्र के प्रबंधन ने कहा था कि चारों का तत्काल उपचार किया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। कंपनी ने प्रत्येक पीड़ित के स्वजन को 30 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। पुलिस निरीक्षक बीएम पाटीदार ने बताया कि शनिवार रात गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड (जीएफएल) की एक उत्पादन इकाई में पाइप से जहरीली गैस लीक होने के बाद कंपनी के चार कर्मचारी बेहोश हो गए।