Breaking News

US एयरस्ट्राइक में ईरानी नेवी अफसर की मौत, 4 दिन में 19 सैन्यकर्मियों के मारे जाने का दावा     |   वियतनाम में 15 भारतीयों की मौत पर एक्शन, पुलिस ने बोट कैप्टन को हिरासत में लिया     |   IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पूर्वोत्तर से बिहार तक भारी बारिश के आसार     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने जताया दुख, कहा- भविष्य में न हो ऐसा, SIT जांच पर भरोसा     |   वॉशिंगटन जाएंगे इराकी प्रधानमंत्री, तेल-गैस पर बड़े डील की उम्मीद     |  

तमिलनाडु: वैकुंठ एकादशी के मौके पर मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता

वैकुंठ एकादशी पर तमिलनाडु के मंदिरों में "वैकुंठ द्वारम" या "स्वर्गवासल" का भव्य उद्घाटन देखने के लिए शुक्रवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु के निवास वैकुंठ के द्वार खोले जाते हैं। इससे श्रद्धालुओं को मोक्ष या मुक्ति मिलती है।

तिरुचिरापल्ली में, श्रीरंगम अरंगनाथर मंदिर में लाखों भक्तों के बीच स्वर्गवासल का भव्य उद्घाटन हुआ। भक्तों ने खुद को भाग्यशाली महसूस किया। तंजावुर के मशहूर श्रीप्रसन्ना वेंकटेश पेरुमल मंदिर को अंबल फूलों से खूबसूरती से सजाया गया और विशेष अनुष्ठान किए गए।

विल्लुपुरम में एक हजार साल पुराने जनकवल्ली वैकुंडवासा पेरुमल मंदिर में भी वैकुंठ द्वारम खोला गया। भारी संख्या में भक्तों ने वैकुंठ द्वार के दर्शन किए। श्रद्धालुओं के बीच एक लाख से ज्यादा लड्डू प्रसाद के रूप में बांटे गए। वैकुंठ एकादशी पर श्रद्धालु दिन भर उपवास रखते हैं। वे अनाज और कुछ खास किस्म का खाना नहीं खाते। वे दिन भर पूजा-अर्चना करते हैं और विष्णु सहस्रनामा का पाठ करते हैं।