Breaking News

US एयरस्ट्राइक में ईरानी नेवी अफसर की मौत, 4 दिन में 19 सैन्यकर्मियों के मारे जाने का दावा     |   वियतनाम में 15 भारतीयों की मौत पर एक्शन, पुलिस ने बोट कैप्टन को हिरासत में लिया     |   IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पूर्वोत्तर से बिहार तक भारी बारिश के आसार     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने जताया दुख, कहा- भविष्य में न हो ऐसा, SIT जांच पर भरोसा     |   वॉशिंगटन जाएंगे इराकी प्रधानमंत्री, तेल-गैस पर बड़े डील की उम्मीद     |  

तमिलनाडु: CM स्टालिन ने तमिल भाषा के शहीदों के लिए स्मारक का उद्घाटन किया

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने शनिवार को तमिल भाषा के शहीदों को समर्पित पुनर्निर्मित स्मारक का उद्घाटन किया।

हिंदी विरोधी आंदोलन के दौरान जेल में बंद और शहीद हुए कॉमरेड नटारासन और थलामुथु को श्रद्धांजलि देते हुए स्मारक का उद्घाटन किया गया।

1937-38 के हिंदी विरोधी आंदोलन में शामिल होने पर गिरफ्तार हुए थालामुथु नादर और नटराजन की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। तमिल भाषा के शहीदों के स्मरण दिवस पर मुख्यमंत्री ने स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर उप-मुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन, मंत्री पी. के. शेखर बाबू और चेन्नई की मेयर प्रिया राजन भी मौजूद थीं।