तमिलनाडु के वित्त मंत्री थंगम थेनारासु ने गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन और उनके मंत्री शाम को राजभवन में राज्यपाल आर. एन. रवि की आयोजित स्वतंत्रता दिवस की चाय पार्टी में शामिल होंगे। डीएमके ने बुधवार को कहा था कि वो राजभवन में राज्यपाल आर.एन. रवि के आयोजित 'एट होम रिसेप्शन' का बहिष्कार करेगी।
कांग्रेस और डीएमके के दूसरे सहयोगियों ने मंगलवार को घोषणा की कि वे राज्यपाल की आयोजित की जाने वाली स्वतंत्रता दिवस की चाय पार्टी का बहिष्कार करेंगे क्योंकि वे "तमिलनाडु के हितों" के खिलाफ हैं। मुख्य विपक्षी दल एआईएडीएमके इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए पूरी तरह तैयार है।