Breaking News

बहरीन ने ईरान के हवाई हमलों को अपने एयर डिफेंस सिस्टम से नाकाम किया     |   जून में भारत का निर्यात 15.5 फीसदी बढ़ा, व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हुआ     |   SC का हरियाणा सरकार को नोटिस, पार्श्वनाथ एक्सोटिका प्रोजेक्ट स्कैम पर जवाब मांगा     |   दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना का नाम बदलकर दिल्ली लक्ष्मी योजना किया     |   दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना का नाम बदलकर दिल्ली लक्ष्मी योजना किया     |  

तमिलनाडु: विश्वविद्यालय की छात्रा के ‘यौन उत्पीड़न’ के विरोध में AIADMK ने किया प्रदर्शन

तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल एआईएडीएमके ने चेन्नई में अन्ना विश्वविद्यालय की एक छात्रा के कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में प्रदर्शन का प्रयास किया और डीएमके के नेतृत्व वाली सरकार की निंदा की। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में ले लिया।

बीजेपी की वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन और पार्टी के अन्य नेताओं को भी पुलिस ने प्रदर्शन करने से रोक दिया। सुंदरराजन ने कहा कि उन्हें प्रदर्शन करने का पूरा अधिकार है और आरोप लगाया कि यौन अपराध बढ़ रहे हैं और उन्होंने पुलिस की निष्क्रियता की आलोचना की।

एआईएडीएमके नेता डी. जयकुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से उस समय बहस की जब उन्हें बताया गया कि पार्टी को प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी गई है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से ये भी जानना चाहा कि सत्तारूढ़ पार्टी के सहयोगी दलों कांग्रेस, विदुथलाई चिरुथैगल काची (वीसीके) सहित अन्य दलों को किस प्रकार की अनुमति दी गई है।