Breaking News

बहरीन ने ईरान के हवाई हमलों को अपने एयर डिफेंस सिस्टम से नाकाम किया     |   जून में भारत का निर्यात 15.5 फीसदी बढ़ा, व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हुआ     |   SC का हरियाणा सरकार को नोटिस, पार्श्वनाथ एक्सोटिका प्रोजेक्ट स्कैम पर जवाब मांगा     |   दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना का नाम बदलकर दिल्ली लक्ष्मी योजना किया     |   दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना का नाम बदलकर दिल्ली लक्ष्मी योजना किया     |  

नागालैंड में असम राइफल्स के काफिले पर संदिग्ध IED धमाका, एक जवान शहीद, चार घायल

नागालैंड के सुखोवी के पास सोमवार को असम राइफल्स के वाहनों के पास संदिग्ध आईईडी (IED) विस्फोट हुआ। इस धमाके में एक सुरक्षाकर्मी शहीद हो गया, जबकि चार अन्य जवान घायल हो गए। कोहिमा स्थित रक्षा जनसंपर्क अधिकारी (PRO) ने बताया कि धमाका असम राइफल्स के काफिले के पास हुआ। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। फिलहाल विस्फोट के कारणों और हमले में शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। रक्षा अधिकारियों के अनुसार, ऑपरेशन अभी जारी है और मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।