Breaking News

JPSC के तीनों सदस्यों का इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा पत्र     |   रांची छात्र प्रदर्शन के बीच JPSC के तीनों सदस्यों ने किया रिजाइन     |   पीएम मोदी ने CWG 2026 के पदक विजेताओं से की मुलाकात     |   एयर इंडिया की AI 2379/फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलटों का डोप टेस्ट किया गया     |   महाराष्ट्र के पुणे में बारामती एयरस्ट्रिप के पास निजी कंपनी का ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त     |  

‘अपने चाय के पैसे ले लो डीएम साहब’- बीजेपी नेताओं की चिट्ठी वायरल

राष्ट्रीय राजधानी से सटे गाजियाबाद में डीएम के नाम लिखी एक चिट्ठी सोशल मीडिया में वायरल हो रही है. दावा किया जा रहा है कि यह चिट्ठी बीजेपी के नेताओं ने डीएम राकेश कुमार सिंह को भेजी है. इस चिट्ठी के साथ एक पांच सौ रुपये और दो सौ-सौ रुपये के नोट भी वायरल हो रहे हैं. कहा जा रहा है कि बीजेपी के नेताओं ने यह चिट्ठी और 700 रुपये डीएम को भेजे हैं.

इस चिट्ठी में डीएम पर पार्टी के नेताओं को सम्मानित करने के बहाने बुलाकर अपमानित करने का आरोप लगाया गया है. बता दें कि 24 दिसंबर को गाजियाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम था. इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलना था. इसके लिए डीएम गाजियाबाद द्वारा पार्टी के 12 नेताओं को आमंत्रित किया गया था.