Breaking News

पश्चिम बंगाल चुनाव: TMC सांसद मिताली बाग की कार पर आरामबाग के पास हमला हुआ     |   WB: ‘सरकारी नौकरी में बेटियों को प्राथमिकता मिलेगी’, बैरकपुर रैली में बोले PM मोदी     |   WB: ‘स्कूल-कॉलेज में कंटेंट क्रिएटर लैब बनेंगे’, बैरकपुर रैली में बोले PM मोदी     |   ‘कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ देंगे’, बैरकपुर रैली में बोले PM मोदी     |   बंगाल चुनाव: ‘TMC सिंडिकेट को हराना ही होगा’, बैरकपुर रैली में बोले पीएम मोदी     |  

Tamil Nadu: टीवीके नेता ने की आत्महत्या, परिवार ने कहा- वो करूर भगदड़ की घटना से थे दुखी

Tamil Nadu: तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में टीवीके नेता वी. इयप्पन ने करूर भगदड़ हादसे के बाद 'दुखी' होकर आत्महत्या कर ली। उनके परिवार ने मंगलवार को ये जानकारी दी। इयप्पन को सोमवार रात उनके परिवार ने उनके कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया। वो विल्लुपुरम जिले के गिंगी सर्कल में टीवीके के संयुक्त सचिव थे। कमरे से मिले एक नोट में करूर हादसे के लिए डीएमके और पुलिस को जिम्मेदार ठहराया गया है।

उनके बेटे अशोक ने बताया, "मेरे पिताजी जिला शाखा सचिव के पद पर कार्यरत थे। वो विजय के बहुत बड़े प्रशंसक थे। इतना बड़ा कदम उठाने से पहले उन्होंने अपने परिवार के बारे में नहीं सोचा। किसी को भी ऐसा नहीं करना चाहिए। कृपया अपने परिवारों के बारे में सोचें। हमारा परिवार इस तVijay Karur Rally Stampede, DMK MLA Senthil Balaji, Tamil Nadu Newsरह से पीड़ित होने वाला आखिरी परिवार होना चाहिए। थलपति (विजय) के साथ खड़े रहें, लेकिन ऐसे कदम न उठाएं।" इयप्पन के भाई पेरुमल ने कहा कि वो पार्टी से बहुत ज्यादा जुड़े हुए थे और इसी वजह से उन्होंने ये कदम उठाया।