Sandeshkhali Case: तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने गुरुवार को बीजेपी (BJP) पर संदेशखाली की घटनाओं के बारे में झूठ फैलाने का आरोप लगाया। तृणमूल के आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए इसे डैमेज कंट्रोल करने की कवायद बताया। बीजेपी ने कहा कि, टीएमसी डैमेज कंट्रोल करने में भी काफी देरी कर चुकी है।
बीजेपी की प्रवक्ता प्रियंका टिबरेवाल ने कहा कि, ''तृणमूल को यह समझना होगा कि समय निकल चुका है. उन्होंने कहा कि तृणमूल अब जवाब क्यों दे रही है? वे दो-तीन महीने तक चुप क्यों थे। उन्होंने पहले कहा था कि (संदेशखाली की) महिलाएं झूठ बोल रही थीं, अब वे कह रहे हैं कि उनसे झूठ बुलवाया गया था। जो भी नुकसान होना था वह हो चुका है।''