Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग पर संदिग्ध बैग बरामद, ट्रैफिक रोका गया, जांच जारी

उत्तरी कश्मीर में बारामूला जिले के पट्टन में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक संदिग्ध बैग मिला है। इसमें इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस यानी आईईडी बम होने की आशंका है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैग के मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

खबर मिलते ही सुरक्षा बल तुरंत मौके पर पहुंचे। सुरक्षा को देखते हुए बारामूला पुलिस, सेना की 29आरआर, एसएसबी और सीआरपीएफ की टीम को तैनात किया गया है।

बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) को भी बैग की जांच के लिए बुलाया गया है। इस बीच एहतियात के तौर पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों तरफ से ट्रैफिक को रोक दिया गया है। अधिकारी फिलहाल जांच कर रहे हैं।