Breaking News

दिल्ली: गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से बाइक सवार 3 लोग गिरे, गंभीर रूप से घायल     |   ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने इस्तीफे का ऐलान किया     |   फिरोजाबाद: CM योगी ने 658 करोड़ की 81 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया     |   निहंग-व्यापारी विवाद: पंजाब के CM भगवंत की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बातचीत हुई     |   उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरदोई में हुए पुल हादसे का संज्ञान लिया     |  

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले महाकाल मंदिर पहुंचे सूर्यकुमार यादव, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

Madhya Pradesh: भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ रविवार को उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। सूर्या और देविशा ने विधिवत पूजा-अर्चना की और पूरी श्रद्धा के साथ 'महाकाल आरती' में भाग लिया।

सूर्य कुमार यादव की कप्तानी में भारत ने हाल ही में एशिया कप जीता, जो किसी बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंट में कप्तान के रूप में उनकी पहली जीत है। वह 29 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे।