Breaking News

दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार कार ने एक महिला समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में     |   IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, छात्रों को किया सम्मानित     |   खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |  

मुजफ्फरपुर में ठंड से छात्र की मौत

बिहार में स्कूल में छुट्टी होगी नहीं होगी को लेकर दो अधिकारी आमने सामने हैं. इधर मुजफ्फरपुर में ठंड में स्कूल जाने की वजह से एक छात्र की मौत हो गई. जिले के बोचहां के मझौली पंचायत के राघो मझौली में छठी कक्षा के छात्र मो.कुर्बान की मौत ठंड की वजह से हो गई है. परिजनों ने बताया कि कुर्बान सुबह स्कूल गया था. दस बजे के बाद कंपकंपाता हुआ घर वापस आया और बोला बहुत ठंड लग रही है. तब उसे कंबल में लपेटकर डॉक्टर के पास ले जा रहे थे रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.