Breaking News

एयर इंडिया की AI 2379/फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलटों का डोप टेस्ट किया गया     |   महाराष्ट्र के पुणे में बारामती एयरस्ट्रिप के पास निजी कंपनी का ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त     |   पूर्व CM ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी पर फेंका कीचड़ और जूते     |   हूती विद्रोहियों का सऊदी अरब की रिफाइनरी पर हमला     |   एयर इंडिया की AI 2379/फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलटों का डोप टेस्ट किया गया     |  

NH-44 पर रफ्तार का कहर! कार-ट्रक की टक्कर में दो इंस्पेक्टर की मौत

हरियाणा के सोनीपत के नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा हुआ. यहां एक ट्रक और कार में जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई. ये दोनों दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर थे. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. यह हादसा एनएच 44 पर पिआऊ मनियारी के पास हुआ.

मृतक इंस्पेक्टर दिनेश बेनीवाल हैदरपुर नॉर्थ वेस्ट स्पेशल सेल में तैनात थे. वहीं, इंस्पेक्टर रणबीर सिंह चहल की आदर्श नगर थाने में नियुक्ति थी.हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर कुंडली थाने की पुलिस पहुंची. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि हादसे की जांच की जाएगी. इस हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है.