हाल ही में लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी को उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें कांग्रेस के नेता किशोरी लाल शर्मा ने डेढ़ लाख से ज्यादा मतों से हराया था। ईरानी ने इस हफ्ते की शुरुआत में बंगला खाली कर दिया था।
यह बंगला पिछले दस साल से उनका आशियाना था। अब इस बंगले से ईरानी की नेम प्लेट भी हट गई है। हालांकि, केवल स्मृति ईरानी को ही नहीं बल्कि चुनाव हारने वाले सभी सांसदों को 11 जुलाई तक सरकारी बंगले खाली करने थे।