Breaking News

ईरान जंग में ट्रंप के बड़े सपोर्टर लिंडसे ग्राहम का 71 साल की उम्र में निधन     |   ओमान तट के पास कमर्शियल शिप पर बड़ा हमला, 11 भारतीय थे सवार, एक लापता     |   शख्स को चाकू से गोदकर मारने वाले 5 नाबालिग गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने सुलझाई गुत्थी     |   संसदीय कार्यमंत्री किरन रिजिजू ने मानसून सत्र को लेकर 19 जुलाई को बुलाई सर्वदलीय बैठक     |   पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हुए     |  

श्रीलंका की जेल से रिहा हुए तमिलनाडु के छह मछुआरे चेन्नई पहुंचे

श्रीलंका की जेल से रिहा किए गए तमिलनाडु के रामेश्वरम जिले के छह मछुआरे यहां पहुंच गए हैं। चेन्नई हवाई अड्डे पर एक अधिकारी ने गुरुवार को ये जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के हस्तक्षेप से उनकी रिहाई संभव हो सकी। कोलंबो से विमान पर सवार होकर बुधवार रात छह लोग यहां हवाई अड्डे पर पहुंचे। राज्य के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और सड़क मार्ग से उनके गृह जिले तक उन्हें पहुंचाने में मदद की।

श्रीलंकाई तटरक्षक बल ने इन मछुआरों को उस समय गिरफ्तार कर लिया था जब ये 12 जनवरी को मछली पकड़ने निकले थे और कथित तौर पर समुद्री सीमा पार कर गए थे। इन मछुआरों की नौका भी जब्त कर ली गई थी। बाद में उन्हें अदालत में पेश किया गया और हिरासत में लिया गया।

उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर गिरफ्तार लोगों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए केंद्र से तत्काल हस्तक्षेप किए जाने की मांग की थी।