Breaking News

पहले फेज में 110 सीटें जीतेगी BJP, दीदी का कोई आधार नहीं बचेगा: अमित शाह     |   'भ्रष्ट हाथों में है AAP की कमान, निराश होकर छोड़ी पार्टी', राघव चड्ढा का केजरीवाल पर सीधा प्रहार     |   दिल्ली के जहांगीरपुरी के मजलिस पार्क के पास भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर राख     |   हरभजन सिंह के घर की दीवार पर लिखा 'पंजाब का गद्दार', काली पट्टी बांध सड़कों पर उतरे AAP कार्यकर्ता     |   लखनऊ: 30 अप्रैल को उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के लिए कार्यक्रम जारी     |  

Gujarat: आणंद में स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 17 गिरफ्तार

गुजरात के आणंद में शुक्रवार को पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया और 17 लोगों को गिरफ्तार किया। डीएसपी जे. एन. पंचाल ने बताया, "रोलेक्स फैमिली स्पा में छापेमारी की गई। मालिक विपुल डोडिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमें सूचना मिली थी कि स्पा के नाम पर यहां सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था।" 

उन्होंने बताया कि इस रैकेट में दो भारतीय महिलाएं, थाईलैंड की पांच महिलाएं और केन्या की एक महिला शामिल है। आरोपी विपुल ने सेक्स रैकेट के लिए कृष्णा कॉर्नर कॉम्प्लेक्स में तीन दुकानें किराए पर ली थीं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर से दो मोबाइल फोन और नकदी बरामद की।

उन्होंने बताया, "मालिक विपुल डोडिया सेक्स रैकेट चलाते हुए पाया गया। उसके खिलाफ इम्मोरल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।