Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

बरेली-जेवर के लिए सीधी उड़ान शुरू, यात्रियों का हुआ जोरदार स्वागत, सप्ताह में चार दिन होंगी उड़ानें

लंबे इंतजार के बाद बरेली और नोएडा (जेवर) के बीच बहुप्रतीक्षित हवाई सेवा शुरू हो गई है। पहली उड़ान के साथ बरेली ने उत्तर प्रदेश के उड्डयन मानचित्र पर एक नई उपलब्धि हासिल की है। इस नई सेवा से बरेली और आसपास के जिलों के लोगों को दिल्ली-एनसीआर तक तेज और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा।

हवाई सेवा के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बरेली के सांसद छत्रपाल गंगवार ने पहली महिला यात्री को पहला बोर्डिंग पास सौंपकर सेवा का औपचारिक उद्घाटन किया। इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने पहली महिला यात्री से केक भी कटवाया।

बरेली-जेवर हवाई सेवा शुरू होने से बरेली, पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर और आसपास के जिलों के व्यापारियों, उद्यमियों, छात्रों और अन्य यात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा। अब उन्हें दिल्ली-एनसीआर पहुंचने के लिए लंबी सड़क या रेल यात्रा पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इससे यात्रा का समय बचेगा और क्षेत्र में व्यापार, निवेश तथा पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।