Breaking News

बागी सांसद मामला: स्पीकर ओम बिरला ने उद्धव गुट को शाम 5 बजे पक्ष रखने के लिए बुलाया     |   1999 बैच के IPS आनंद जैन ने लद्दाख के नए DGP के तौर पर कार्यभार संभाला     |   डोनाल्ड ट्रंप के 'गोल्डन डोम' प्रोजेक्ट का पहला लाइव-इंटरसेप्ट टेस्ट सफल     |   भारतीय दूतावास ने भारतीयों से ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने को कहा     |   सेंसेक्स 187 अंक चढ़कर 76,388.31 पर पहुंचा, निफ्टी 57 अंक बढ़कर 23,878.85 पर     |  

J-K: श्रीनगर में सुरक्षा बलों ने मार गिराए तीन आतंकी, पहलगाम हमले का कथित मास्टरमाइंड भी ढेर

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के बाहरी इलाके के जंगलों में सेना के शीर्ष पैरा कमांडो ने सोमवार को तीन आतंकवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया, इनमें से एक पिछले साल सोनमर्ग सुरंग परियोजना पर हुए हमले में शामिल था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है कि ‘ऑपरेशन महादेव’ के तहत जिन तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया है, उनमें से एक पहलगाम आतंकवादी हमले का कथित मास्टरमाइंड था।

अधिकारियों के अनुसार, सेना ने हरवान के जंगलों में एक तकनीकी संकेत मिलने के बाद यह अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि यह तकनीकी संकेत पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल किए गए उपकरण के तकनीकी संकेत के समान था।

मुलनार गांव में घेराबंदी और तलाशी के दौरान हुई मुठभेड़ में ये आतंकवादी मारे गए। इन आतंकवादियों में से एक की पहचान जिबरान के रूप में हुई है, जिसके बारे में अधिकारियों का कहना है कि वह पिछले साल अक्टूबर में गगनगीर में सोनमर्ग सुरंग परियोजना पर हुए हमले में शामिल था। इस हमले में एक डॉक्टर समेत सात लोग मारे गए थे। 

बैसरन में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को मुठभेड़स्थल से एक एम4 कार्बाइन राइफल, दो एके राइफल और अन्य हथियार बरामद किए गए। 

एक अधिकारी ने बताया कि पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे 24वीं राष्ट्रीय राइफल और चौथे पैरा यूनिट के जवानों के एक दल को तीन आतंकवादियों का पता चला और उन पर अचानक हमला कर उन्हें मार गिराया। पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर क्षेत्र) वीके बिरदी ने कहा कि यह एक लंबा अभियान था, जो अंतिम रिपोर्ट मिलने तक जारी रहा। उन्होंने कहा, "तीन शव देखे गए हैं।