Breaking News

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कारगिल दिवस पर शहीद वीर सैनिकों को किया याद     |   जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बीच खोले गए सलाल बांध के सभी गेट     |   प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला     |   पहले लोग मैनपुरी नाम से घबराते थे : CM योगी आदित्यनाथ     |   '2028 का चुनाव नहीं लड़ूंगा', सिद्धारमैया ने किया बड़ा ऐलान     |  

कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में एसआईटी गठित

पश्चिम बंगाल सरकार ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी पीजी डॉक्टर का रेप कर हत्या मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) का गठन किया है। चार सदस्यीय एसआईटी का नेतृत्व स्वामी विवेकानंद राज्य पुलिस अकादमी के आईजी डॉ.प्रणव कुमार करेंगे।

पश्चिम बंगाल गृह विभाग के 16 अगस्त को जारी अधिसूचना के अनुसार, एसआईटी को सरकारी विभागों और प्राइवेट एजेंसियों से किसी भी दस्तावेज तक पहुंचने की आजादी होगी, जो इसकी जांच के लिए जरूरी होगा। एसआईटी एक महीने के अंदर रिपोर्ट पेश करेगी। एसआईटी का गठन ऐसे समय में किया गया है जब पहले से ही सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है।