Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

पुष्पा-2 के टिकट के लिए उन्नाव में हंगामा... सिपाहियों से की धक्कामुक्की

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के राजधानी मार्ग स्थित सरस्वती टॉकीज में शाम के शो में फिल्म पुष्पा-टू देखने पहुंचे कुछ युवक पहले टिकट लेने की बात पर भिड़ गए। बात बढ़ने पर हंगामा शुरू कर दिया। टॉकीज के कर्मचारियों की सूचना पर पहुंचे पीआरबी सिपाहियों ने समझाबुझाकर लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। हंगामा कर रहे लोगों ने सिपाहियों के साथ धक्कामुक्की की। इसकी जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लाठी फटकार कर हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा। हंगामा करने वालों की पहचान के लिए पुलिस टॉकीज में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है।

रविवार की शाम छह से नौ बजे वाले शो का टिकट लेने के लिए खिड़की पर काफी भीड़ लगी थी। इसी बीच टिकट बुकिंग काउंटर पर पहले टिकट लेने को लेकर कुछ युवकों में भिड़ंत हो गई। कहासुनी के बाद बात बढ़ने पर हंगामा करने लगे और मारपीट पर आमादा हो गए। माहौल बिगड़ता देखकर टॉकीज के कर्मचारियों ने 112 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस पर पीआबी के दो सिपाही मौके पर पहुंचे। हंगामा करने वालों ने उनके साथ धक्कामुक्की शुरू कर दी।