Breaking News

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कारगिल दिवस पर शहीद वीर सैनिकों को किया याद     |   जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बीच खोले गए सलाल बांध के सभी गेट     |   प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला     |   पहले लोग मैनपुरी नाम से घबराते थे : CM योगी आदित्यनाथ     |   '2028 का चुनाव नहीं लड़ूंगा', सिद्धारमैया ने किया बड़ा ऐलान     |  

बादल फटने के बाद समेज में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर बादल फटने  के बाद सोमवार सुबह सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन फिर से शुरू हो गया। सेना के जवान रामपुर के समेज गांव पहुंचे।

हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई थी। रविवार को मंडी और शिमला जिलों से चार शव बरामद होने के साथ हादसे में मरने वालों की संख्या 13 हो गई है।

31 जुलाई की रात कुल्लू के निरमंड, सैंज और मलाणा, मंडी के पधर और शिमला के रामपुर में बादल फटने के बाद तबाही मच गई। आपदा के बाद 40 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं।