Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

अरुणाचल प्रदेश में चार विधानसभा सीटों पर हुआ पुनर्मतदान, गड़बड़ी और हिंसा के चलते लिया गया फैसला

अरुणाचल प्रदेश की चार विधानसभा सीट के आठ मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को पुनर्मतदान हुआ। एक अधिकारी ने ये जानकारी दी उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में 19 अप्रैल को एक साथ कराए गए लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान आठ मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में गड़बड़ी और हिंसा होने की जानकारी सामने आई थी।

निर्वाचन आयोग ने बामेंग विधानसभा क्षेत्र में सारियो, कुरुंग कुमे में नयापिन विधानसभा सीट के तहत आने वाला लोंग्ते लोथ, सियांग में रुमगोंग सीट के अंतर्गत आने वाले बोग्ने और मोलोम मतदान केंद्र का आदेश दिया था। 

इसी तरह आयोग ने अपर सुबनसिरी जिले में नाचो निर्वाचन क्षेत्र के तहत आने वाले डिंगसर, बोगिया सियुम, जिम्बरी मतदान केंद्र पुनर्मतदान कराने का आदेश दिया था।  मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) पवन कुमार सैन ने बताया कि आठ मतदान केंद्रों पर सुबह छह बजे पुनर्मतदान शुरू हुआ और ये दोपहर दो बजे समाप्त हुआ।

इस पूर्वोत्तर राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा के 50 विधायकों को चुनने के लिए 19 अप्रैल को कुल 8,92,694 मतदाताओं में से 82.71 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सत्तारूढ़ बीजेपी पहले ही दस विधानसभा सीट निर्विरोध जीत चुकी है। राज्य में लोकसभा चुनाव में 77.51 प्रतिशत मतदान हुआ। 

विधानसभा चुनाव की मतगणना 2 जून को होगी, जबकि लोकसभा चुनाव के लिए पड़े मतों की गिनती 4 जून को होगी।