Breaking News

JPSC के तीनों सदस्यों का इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा पत्र     |   रांची छात्र प्रदर्शन के बीच JPSC के तीनों सदस्यों ने किया रिजाइन     |   पीएम मोदी ने CWG 2026 के पदक विजेताओं से की मुलाकात     |   एयर इंडिया की AI 2379/फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलटों का डोप टेस्ट किया गया     |   महाराष्ट्र के पुणे में बारामती एयरस्ट्रिप के पास निजी कंपनी का ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त     |  

आ गई यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर की भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है. उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की तरफ से सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है. यूपी पुलिस में एसआई के पदों पर स्पोर्ट्स कोटे से भर्तियां की जाएंगी. इन पदों के लिए आज यानी 20 दिसंबर 2023 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

यूपी पुलिस की तरफ से 62000 खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. हाल ही में कॉन्स्टेबल के खाली पदों पर स्पोर्ट्स कोटे से भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ था. अब सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती की जानकारी साझा की गई है. इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा.