Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

Himachal: कांगड़ा के बैजनाथ में नहीं जलाया जाता रावण पुतला, यहां के लोग नहीं मनाते दशहरा

Himachal: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बैजनाथ में दशहरे पर रावण को जलाने का रिवाज नहीं है क्योंकि इस शहर के लोग दशानन को खलनायक नहीं मानते हैं, यही वजह है कि कि यहां दशहरा नहीं मनाया जाता। बैजनाथ के लोग लंका नरेश को उनकी तपस्या और भक्ति के लिए याद करते हैं, उनका मानना ​​है कि रावण ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए यहीं पर तपस्या की थी।

यहां एक मशहूर किस्सा है कि बैजनाथ में दशहरे पर जब कभी रावण के पुतले जलाने की कोशिश की गई तो उस प्रयास में कई लोगों की जान चली गई थी। नागर शैली में बने बैजनाथ मंदिर में शिवलिंग इस जगह से जुड़ी पौराणिक कथा की याद दिलाता है। लेकिन ये सुंदर शहर देश के उन दुर्लभ जगहों में से एक है, जहां लोग रावण के सम्मान में दशहरा नहीं मनाते हैं।