राजस्थान के धौलपुर में सोमवार शाम को पुलिस के साथ राजाखेड़ा में हुई मुठभेड़ में तीन आरोपित घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार सुबह घायल आरोपितों को अस्पताल में भर्ती कराया।
धौलपुर जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि आरोपितों के पैरों में गोली लगी है। उन्होंने बताया कि अब उनकी हालत स्थिर है और इलाज जारी है।