Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

राजस्थान: झालावाड़ में बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर, मां-बेटी की मौत

राजस्थान के झालावाड़ के मांगलिया गांव में गुरुवार को मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर की टक्कर में एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई।

महिला का नाम टीना था। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनकी बेटी चेतना की मौके पर ही मौत हो गई।टक्कर के बाद गुस्साई भीड़ ने ट्रैक्टर में आग लगा दी।

पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित परिवार की शिकायत दर्ज कर ली गई है।मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।