Breaking News

दलबदल कानून के तहत AAP दाखिल करेगी याचिका, संजय सिंह बोले - सभापति को पत्र देंगे     |   केरल के CM की हीटवेव से बचाव और तैयारियों पर कल सुबह 11 बजे हाई लेवल मीटिंग करेंगे     |   WB चुनाव: CRPF के DG ने हाई लेवल बैठक की, 2nd फेज वोटिंग तैयारियों का जायजा लिया     |   बिहार: राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लोक भवन से रवाना     |   AAP को छोड़कर राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल बीजेपी में शामिल हुए     |  

केजरीवाल के निजी सचिव और सांसद एनडी गुप्ता के यहां रेड

आम आदमी पार्टी (AAP) के कई नेताओं के घर पर ईडी की छापेमारी चल रही है. प्रवर्तन निदेशालय की टीम 12 से ज्यादा ठिकानों पर रेड कर रही है. आम आदमी पार्टी के जिन नेताओं के घर पर ईडी की रेड चल रही है, उनमें राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता समेत कई नाम शामिल हैं. इसके अलावा सीएम अरविंद केजरवाल के निजी सचिव विभव कुमार के घर पर भी ईडी की टीम पहुंची है.

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के करीब 12 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है. ईडी की टीम मनी लॉड्रिंग के मामले में ये छापेमारी कर रही है. आम आदमी पार्टी के सांसद एनडी गुप्ता, केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार के अलावा दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सदस्य शलभ कुमार के घर पर ईडी की टीम पहुंची है. उनके घर की तलाशी ली जा रही है.

आतिशी के खुलासे से पहले ED की रेड

बता दें कि 10 बजे आतिशी ईडी को लेकर कुछ खुलासा करने वाली थीं. इससे पहले ईडी की टीम ने छापेमारी शुरू कर दी. आम आदमी पार्टी दिल्ली ने सोमवार को सोशल मीडिया हैंडल एक्स के जरिए कहा था कि आतिशी मंगलवार यानी 6 फरवरी को सुबह 10 बजे ईडी को लेकर कुछ खुलासे करेंगी. आतिशी आज प्रेस वार्ता शुरू करतीं उससे पहले ईडी ने आप के कई नेताओं के घर पर रेड शुरू कर दी.