Breaking News

दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार कार ने एक महिला समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में     |   IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, छात्रों को किया सम्मानित     |   खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |  

असम में दर्ज हुई FIR तो भड़के राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को असम के गुवाहाटी में प्रवेश करने से रोक दिया गया है. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इसके बाद जमकर बवाल काटा और प्रदर्शन किया. कुछ कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ दिए और असम सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने पुलिस को राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया. हिमंत के एक्शन पर राहुल भड़क गए. उन्होंने हिमंत बिस्वा सरमा को सबसे भ्रष्ट सीएम करार दिया है.

राहुल गांधी ने कहा कि असम में समस्या स्पष्ट है, इस राज्य के मुख्यमंत्री देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्रियों में से एक हैं. मुझे मंदिर, विश्वविद्यालय जाने से रोकना, पदयात्रा रोकना डराने-धमकाने के हथकंडों का हिस्सा है, हम डरेंगे नहीं. राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई और करीब 100 लोकसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए और 6000 किलोमीटर की दूरी तय कर यह 20 या 21 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी.