Breaking News

दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार कार ने एक महिला समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में     |   IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, छात्रों को किया सम्मानित     |   खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |  

राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' गोड्डा पहुंची, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Jharkhand: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफिले ने शनिवार सुबह झारखंड के पाकुड़ के लिट्टीपाड़ा से सुंदरमोड़ होते हुए गोड्डा की सीमा में प्रवेश किया।  राहुल गांधी झारखंड में अपनी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दूसरे दिन देवघर में मशहूर बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन करेंगे।

14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई यात्रा शुक्रवार दोपहर को पश्चिम बंगाल से पाकुड़ जिले से होते हुए झारखंड में दाखिल हुई। राहुल गांधी दोपहर करीब ढाई बजे देवघर में भगवान शिव को समर्पित प्राचीन मंदिर जाएंगे और पूजा-अर्चना करेंगे।

बाद में राहुल गांधी जिले में एक रोड शो की अगुवाई करेंगे और एक सार्वजनिक बैठक को भी संबोधित करेंगे।इसके बाद यात्रा धनबाद के लिए रवाना होगी जहां रात को आराम करेंगे। सिन्हा ने कहा कि धनबाद के टुंडी ब्लॉक के हलकटा में यात्रा के दौरान आराम का प्लान बनाया गया है।

यात्रा दो चरणों में आठ दिनों में झारखंड के 13 जिलों को कवर करते हुए 804 किलोमीटर की यात्रा करेगी। कुल मिलाकर, ये यात्रा 67 दिनों में 6,713 किलोमीटर का सफर तय करेगी। यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों से गुजरते हुए 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।