Breaking News

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कारगिल दिवस पर शहीद वीर सैनिकों को किया याद     |   जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बीच खोले गए सलाल बांध के सभी गेट     |   प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला     |   पहले लोग मैनपुरी नाम से घबराते थे : CM योगी आदित्यनाथ     |   '2028 का चुनाव नहीं लड़ूंगा', सिद्धारमैया ने किया बड़ा ऐलान     |  

आरजी कर अस्पताल में तोड़-फोड़, पुलिस पर भी हुआ पथराव

कोलकाता रेप और मर्डर केस के विरोध में शहर के आरजी कर अस्पताल में लोगों ने गुरुवार देर रात तोड़-फोड़ की। पुलिस के मुताबिक कथित तौर पर प्रदर्शनकारियों के रूप में करीब 40 लोगों ने अस्पताल में घुस कर तोड़-फोड़ की और पुलिस पर भी पथराव किया।

भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। घटना में पुलिस की गाड़ी समेत कई वाहनों में नुकसान हो गया है। हिंसा में कुछ पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए हैं।