Breaking News

दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार कार ने एक महिला समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में     |   IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, छात्रों को किया सम्मानित     |   खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |  

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की सिद्धू को चेतावनी

पंजाब में कांग्रेस के बीच की अंतर्कलह कम होने का नाम नहीं ले रही. नवजोत सिंह सिद्धू के तेवर नरम नहीं पड़ रहे दूसरी तरफ उनकी और राजा वंड़िग के बीच तकरार जग जाहिर है. बीते दिनों कलह के बीच सिद्धू ने रविवार को फिर से मोगा में अलग रैली की थी. अब पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग का नवजोत सिद्ध पर बड़ा ब्यान दिया है.

पूर्व पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू पर एक बार फिर मौजूदा कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भड़कते हुए नजर आए. विवादों के बीच रही मोगा रैली के बाद अब नवजोत सिंह सिद्धू बाघापुराना में अगली रैली निकालने जा रहे हैं. इसके चलते राजा वड़िंग ने उन्हें चेतावनी दी है. सिद्धू की तरफ से अलग रैली करने पर उन्होंने कहा कि अगर किसी को अपना काम चलाना है तो वह बिना पंजे के काम चला सकता है. पार्टी से अलग विचारधारा होना सही नहीं है.