Breaking News

‘ममता को पूर्व CM जैसी सुरक्षा मिलेगी’, PSO हटाए जाने पर बोले BJP MLA असीम सरकार     |   MP: ‘गरुडास्त्र’ लॉन्ग-रेंज 120mm व्हीकल-माउंटेड मोर्टार सिस्टम का सफल प्रदर्शन     |   शिवसेना (UBT) की संसदीय दल की मीटिंग पहुंचे सिर्फ तीन सांसद     |   केरल में कोच्चि सहित 10 से ज्यादा जगहों पर ED की छापेमारी     |   उन्नाव: डबल इंजन सरकार जैसा विकास करने की क्षमता सपा-कांग्रेस में नहीं- सीएम योगी     |  

MP News: 'घूसखोर पंडत' के खिलाफ ब्राह्मण समुदाय में आक्रोश, भोपाल में किया विरोध प्रदर्शन

MP News: नेटफ्लिक्स की आगामी क्राइम थ्रिलर 'घूसखोर पंडत' की रिलीज के खिलाफ भोपाल में ब्राह्मण समुदाय का आक्रोश चरम पर है। मनोज बाजपेयी अभिनीत इस फिल्म के खिलाफ भोपाल में विरोध प्रदर्शन हुए। उच्च जाति के समुदाय का मानना ​​है कि ये फिल्म ब्राह्मणों का अपमान करती है।

'घूसखोर पंडत' की कहानी एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी अजय दीक्षित (मनोज बाजपेयी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे लोग ‘पंडित’ के नाम से जानते हैं। जल्दी पैसा कमाने की चाह में वो एक ऐसे षड्यंत्र में फंस जाता है, जो उसकी सोच से कहीं बड़ा है। कहानी तब मोड़ लेती है, जब दिल्ली की सड़कों पर एक गंभीर रूप से घायल युवती को चलती कार से फेंका जाता है।