Breaking News

IRCTC घोटाला: लालू-तेजस्वी को कोर्ट से बड़ी राहत, आरोप तय करने पर फैसला टला     |   दिल्ली सरकार ने राउज एवेन्यू की 3 अदालतों को स्पेशल NIA कोर्ट के तौर पर नोटिफाई किया     |   मॉनसून सत्र से पहले सोनिया के आवास पर कांग्रेस की बैठक, मौजूद रहे कई बड़े नेता     |   खाड़ी में भारी तनाव के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, होर्मुज रूट पर भारतीय नाविकों की तैनाती पर रोक     |   मेसी का सपना बरकरार! इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना     |  

Rajasthan: कोटा में NEET नतीजों के खिलाफ प्रदर्शन, दोबारा परीक्षा की मांग

 

           NEET के नतीजों में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ राजस्थान के कोटा में झालावाड़ रोड पर बड़ी संख्या में NEET का एग्जाम देने वाले छात्र और उनके माता पिता इकट्ठा हुए और राजीव गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। नतीजों से नाराज छात्रों ने दोबारा परीक्षा कराने की मांग करते हुए कैंडल मार्च निकाला। 

प्रदर्शनकारियों ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की और NEET के नतीजों में गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने मोमबत्तियां और तख्तियां ली हुईं थी। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी भी की।