Breaking News

JPSC के तीनों सदस्यों का इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा पत्र     |   रांची छात्र प्रदर्शन के बीच JPSC के तीनों सदस्यों ने किया रिजाइन     |   पीएम मोदी ने CWG 2026 के पदक विजेताओं से की मुलाकात     |   एयर इंडिया की AI 2379/फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलटों का डोप टेस्ट किया गया     |   महाराष्ट्र के पुणे में बारामती एयरस्ट्रिप के पास निजी कंपनी का ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त     |  

शिवराज सिंह को मध्य प्रदेश से दूर करने की तैयारी

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है. एमपी में सीएम की रेस में मोहन यादव से पिछड़ने के बाद शिवराज सिंह चौहान की भूमिका को लेकर सभी निगाहें टिकी हुई हैं. उन्हें विकसित भारत संकल्प यात्रा में कुछ जगह जाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी और शिवराज सिंह ने दक्षिण के राज्यों में जाने का तय किया है, जिसके बाद कहा जाने लगा है कि उन्हें मध्य प्रदेश से दूर ले जाएगा.

शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट करने आया था. राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते उनके नेतृत्व में हम काम करते हैं. वह मार्गदर्शक भी हैं और मित्र भी हैं क्योंकि युवा मोर्चा में जब वह राष्ट्रीय अध्यक्ष थे तो मैं राष्ट्रीय सचिव था. लंबे समय तक हम लोगों ने साथ काम किया है. अगले काम के बारे में भी उन्होंने मुझसे चर्चा की है.

उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता के नाते मैंने पहले कई बार कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का काम मेरे लिए मिशन है, राष्ट्रीय सेवा का जनता की सेवा का और जब आप

 मिशन में काम करते हैं तो आप यह तय नहीं करते है कि आप क्या करेंगे यह मिशन तय करता है कि आप क्या काम करेंगे. वह मेरे लिए काम तय करेंगे