उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार से शुरू हुए महाकुंभ में आईटीबीपी के अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई। महाकुंभ के लिए कड़ी सुरक्षा की गई है। लगभग 45,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
पुलिस और आईटीबीपी के अलावा, आरएसी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सीएपीएफ और कई दूसरी एजेंसियां चौबीस घंटे तैनात हैं।
सुरक्षा के साथ-साथ घाटों पर सफाई रखने पर भी पुलिस ध्यान दे रही है। 13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा। 45 दिनों के इस मेले में लगभग 40 करोड़ लोगों के आने की उम्मीद है।