Breaking News

US एयरस्ट्राइक में ईरानी नेवी अफसर की मौत, 4 दिन में 19 सैन्यकर्मियों के मारे जाने का दावा     |   वियतनाम में 15 भारतीयों की मौत पर एक्शन, पुलिस ने बोट कैप्टन को हिरासत में लिया     |   IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पूर्वोत्तर से बिहार तक भारी बारिश के आसार     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने जताया दुख, कहा- भविष्य में न हो ऐसा, SIT जांच पर भरोसा     |   वॉशिंगटन जाएंगे इराकी प्रधानमंत्री, तेल-गैस पर बड़े डील की उम्मीद     |  

तमिलनाडु में धूमधाम से मनाया जा रहा है पोंगल का त्योहार

पूरे तमिलनाडु में पोंगल का त्योहार पारंपरिक तरीके से मनाया जा रहा है। इस मौके पर लोग सुबह जल्दी उठकर अपने घरों को रंग-बिरंगी रंगोली से सजाते हैं और प्रसाद के लिए ताजी सब्जियां तैयार करते हैं। तूतुकुडी के कुरुस्पुरम में बने सेंट सुसैयप्पार चर्च में ईसाई लोगों ने चर्च को रंग-बिरंगी रंगोली से सजाया और ताड़ के पत्तों से सजे पारंपरिक बर्तनों में पोंगल तैयार किया।

इसके बाद पैरिश पादरी की अगुवाई में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। पोंगल सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के आरंभ का प्रतीक है। इसे किसानों के लिए काफी अहम समय माना जता है, क्योंकि इस सीजन में किसान अपनी फसलों की कटाई करते हैं।

पोंगल का त्योहार चार दिन तक चलता है। ये मुख्य रूप से तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल में मनाया जाता है। ये नए साल की शुरुआत और नई फसल के आगमन का प्रतीक है। इस अवसर पर गुड़ और चावल से बनी खास खीर सूर्य देव को अर्पित की जाती है, जिसे पोंगल कहा जाता है।