Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज     |   लखनऊ अग्निकांड मामले में SIT की जांच शुरू     |   राजस्थान के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट     |   लखनऊ अग्निकांड: सभी आरोपियों को जेल भेजा गया     |   CUET UG के नतीजे घोषित     |  

राज्य के सभी जिलों में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दफ्तर खुलेंगे

राज्य के सभी जिलों में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अपने कार्यालय खोलेगा, साथ ही अफसरों की तैनाती भी करेगा। सभी जिलों में कार्यालय खुलने से जिलों में प्रदूषण निगरानी का काम और बेहतर ढंग से हो सकेगा।

राज्य बनने के बाद प्रदेश में केवल दो जगह देहरादून और हल्द्वानी में पीसीबी के क्षेत्रीय कार्यालय थे। इन कार्यालयों से कामकाज की अधिकता और सुगमता के दृष्टिगत वर्ष 2011 में रुड़की और काशीपुर में दो और क्षेत्रीय कार्यालयों को खोले गए। ऊधमसिंह नगर जिलेभर की निगरानी के लिए काशीपुर से जबकि हरिद्वार जिले की रुड़की से होती है।