Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज     |   लखनऊ अग्निकांड मामले में SIT की जांच शुरू     |   राजस्थान के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट     |   लखनऊ अग्निकांड: सभी आरोपियों को जेल भेजा गया     |   CUET UG के नतीजे घोषित     |  

Tripura: धर्मानगर विधानसभा सीट पर उप-चुनाव के लिए मतदान समाप्त, 79.84 फीसदी पड़े वोट

Tripura: उत्तरी त्रिपुरा के धर्मानगर विधानसभा क्षेत्र में उप-चुनाव के लिए गुरुवार शाम पांच बजे मतदान समाप्त हो गया। इस सीट पर अनुमानित 79.84 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अधिकारियों ने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण रहा।

अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के बावजूद, मतदाता बड़ी संख्या में सभी मतदान केंद्रों पर पहुंचे और बिना किसी बाधा के अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग किया। रिटर्निंग ऑफिसर देबजानी चौधरी ने कहा, "सभी 55 मतदान केंद्रों पर उप-चुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ। विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने के लिए कतारों में खड़े देखे गए।"

उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ईवीएम और वीवीपीएटी के अलावा सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। धर्मानगर विधानसभा सीट में कुल 46,142 मतदाता है। इस सीट पर छह उम्मीदवार मैदान में हैं। पिछले दिसंबर में बीजेपी के विधानसभा अध्यक्ष और स्थानीय विधायक बिस्वा बंधु सेन के निधन के बाद से ये सीट खाली थी।