Breaking News

JPSC के तीनों सदस्यों का इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा पत्र     |   रांची छात्र प्रदर्शन के बीच JPSC के तीनों सदस्यों ने किया रिजाइन     |   पीएम मोदी ने CWG 2026 के पदक विजेताओं से की मुलाकात     |   एयर इंडिया की AI 2379/फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलटों का डोप टेस्ट किया गया     |   महाराष्ट्र के पुणे में बारामती एयरस्ट्रिप के पास निजी कंपनी का ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त     |  

तेलंगाना में प्रोटेम स्पीकर को लेकर सियासी घमासान, बीजेपी ने उठाए सवाल

तेलंगाना में अकबरुद्दीन ओवैसी को प्रोटेम स्पीकर बनाए जाने को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। बीजेपी ने ओवैसी को प्रोटेम स्पीकर बनाए जाने को लेकर विरोध जताया। हालांकि, इस मामले में अब तेलंगाना कांग्रेस के नेता ने सफाई दी है।

तेलंगाना सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने वही किया, जो सही था। उन्होंने कहा कि विधानसभा में वरिष्ठता के चलते मुझे प्रोटेम स्पीकर होना चाहिए था। कांग्रेस पार्टी में मैं सबसे वरिष्ठ विधायक था, लेकिन मैंने मंत्री के रूप में शपथ ली है। इसलिए प्रक्रिया के तहत प्रोटेम स्पीकर नहीं बन पाए।

उत्तम कुमार रेड्डी ने आगे कहा कि सभी दलों में सबसे वरिष्ठ विधायकों में अकबरुद्दीन ओवैसी ही थे, जिन्हें प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया। उन्होंने प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति का बचाव करते हुए कहा कि पूर्व की BRS सरकार ने इसी प्रक्रिया को अपनाया था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जो सही था उसके आधार पर निर्णय लिया गया है।