Breaking News

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कारगिल दिवस पर शहीद वीर सैनिकों को किया याद     |   जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बीच खोले गए सलाल बांध के सभी गेट     |   प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला     |   पहले लोग मैनपुरी नाम से घबराते थे : CM योगी आदित्यनाथ     |   '2028 का चुनाव नहीं लड़ूंगा', सिद्धारमैया ने किया बड़ा ऐलान     |  

राजन्ना सिरसिला में पुलिस लड़कियों को दे रही है सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग

तेलंगाना में राजन्ना सिरसिला जिला पुलिस ने लड़कियों की सेफ्टी और आत्मविश्वास में सुधार लाने के लिए सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग प्रोग्राम 'ऑपरेशन ज्वाला' शुरू किया है।

पिछले साल आयोजित कार्यक्रम के पहले फेज की सफलता के बाद, पुलिस ने कार्यक्रम के तहत सरकारी संस्थानों में लड़कियों को मार्शल आर्ट और सेल्फ डिफेंस टेक्निक सिखाना फिर से शुरू कर दिया है।

छात्राओं को ट्रेन करने के लिए पुलिस की ओर से नियुक्त मार्शल आर्ट ट्रेनर ने अब तक की डेवलपमेंट पर संतोष जताया। पुलिस का कहना है कि उनकी तमाम कोशिशों के बावजूद महिलाओं के खिलाफ अपराध, हिंसा और उत्पीड़न की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। यही वजह है कि इस तरह के ट्रेनिंग प्रोग्राम को आगे भी जारी रखा जाएगा।