Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

पुलिस ने नोएडा के दलित प्रेरणा स्थल पर किसानों को हिरासत में लिया

उत्तर प्रदेश पुलिस ने मंगलवार को नोएडा में दलित प्रेरणा स्थल पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को हिरासत में ले लिया है।दरअसल, जो भी किसान प्रदर्शन कर रहे  हैं उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।

मामला ये है कि, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों से किसान सरकार की तरफ से अधिग्रहित अपनी जमीनों के लिए उचित मुआवजे की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। किसानों को सोमवार को अपनी मांगों को लेकर दिल्ली जाने से रोक दिया गया था।

उनकी मुख्य मांगों में भूमि अधिग्रहण अधिनियम के तहत भूमि अधिग्रहण से जुड़े बकाया का भुगतान शामिल है। प्रदर्शनकारी किसानों ने मंगलवार सुबह लगातार दूसरे दिन नोएडा-दिल्ली हाईवे पर दलित प्रेरणा स्थल के पास अपना धरना जारी रखा।